मुख्य सामग्री पर जाएँ

शिप्रा तट, तिलकेश्वर मार्ग, उज्जैन

धाम परिचय

श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पवित्र शिप्रा नदी के तट पर, तिलकेश्वर मार्ग, उज्जैन (मध्य प्रदेश) में स्थित है।

एक दृष्टि में

स्थान
तिलकेश्वर मार्ग, शिप्रा तट, उज्जैन, मध्य प्रदेश
पीठाधीश्वर
बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज
मुख्य स्थल
सिद्ध समाधि
प्रमुख परंपरा
गोगाजी महाराज की छड़ी / निशान

स्थान एवं स्वरूप

आश्रम शिप्रा नदी के तट पर, तिलकेश्वर मार्ग, उज्जैन (मध्य प्रदेश) में स्थित है।

धाम में एक सिद्ध समाधि है, जहाँ श्रद्धालु आकर पूजा-अर्चना करते हैं।

यह स्थान वाल्मीकि समाज का एक केंद्र है और तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।

श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम का मुख्य मंदिर एवं ध्वजारोहण

धाम की स्थापना

उज्जैन की पावन धरती, अवंतिका पुरी में, वाल्मीकि समाज के महान धर्मगुरु अनंत श्री विभूषित स्वामी सोहन दास जी महाराज की समाधि स्थल पर पूज्य महाराज श्री ने “श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम” की स्थापना की।

यहाँ गोरक्षनाथ जी की धूनी को चेतन किया गया और यह स्थान सनातन चेतना का जीवंत केंद्र बन गया।

गौशाला, भोजनशाला, चिंतनशाला, सभामंडप, वाल्मीकि घाट और सामाजिक संस्कार शाला — हर व्यवस्था इस उद्देश्य से बनी कि समाज अपने संस्कारों से जुड़ा रहे।

यह स्थान आज सम्पूर्ण भारतवर्ष के वाल्मीकि धर्म अनुयायियों का हृदयस्थल और पावन तीर्थ बन चुका है। यहाँ पहुँचते ही ऐसा प्रतीत होता है मानो गुरुकुल युग पुनः जीवित हो उठा हो।

अनंत श्री विभूषित स्वामी सोहन दास जी महाराज की प्रतिमा

कमलेश्वर वाल्मीकेश्वर महादेव

पूज्य महाराज श्री के आगमन के मात्र 41 दिनों में भूमि से शिवलिंग का प्राकट्य हुआ, जिसका नामकरण “कमलेश्वर वाल्मीकेश्वर महादेव” किया गया। समीप ही बरगद वृक्ष और गंगा जी का भी प्राकट्य हुआ।

आज यहाँ अखंड धूनी, अखंड ज्योत, अखंड भंडारा, अखंड आरती और साधु-संत सेवा निरंतर चल रही है।

देश के श्रेष्ठ संत, समाजसेवी, वरिष्ठ राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी यहाँ आकर पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। यहाँ राजनीति से ऊपर उठकर केवल मानवता का सम्मान किया जाता है।

कमलेश्वर वाल्मीकेश्वर महादेव

गोगाजी महाराज की छड़ी परंपरा

परंपरा के अनुसार वाल्मीकि समाज के श्रद्धालु गोगाजी महाराज की छड़ियाँ (पवित्र निशान) लेकर धाम आते हैं।

निशान पंजाब, झाँसी और महाराष्ट्र से धाम तक आते रहे हैं।

गोगाजी महाराज की छड़ियाँ (निशान)

गोगाजी महाराज एवं अवंतिका

यह प्रसंग महाराज जी द्वारा सुनाई गई कथा के रूप में यहाँ प्रस्तुत है।

गोगाजी महाराज बाबा महाकाल से भेंट करने अवंतिका (उज्जैन) आए थे।

मान्यता है कि उन्होंने महाकाल मंदिर की रक्षा हेतु आक्रांताओं से युद्ध किया।

खीर सागर में जहाँ उनकी सेना ने पड़ाव डाला था, वह स्थान आज भी योगेश्वर टेकरी अथवा गोगा टेकरी कहलाता है।

उज्जैन में शिप्रा नदी का तट

दर्शन एवं संपर्क

धाम तक पहुँचने का मार्ग एवं संपर्क सूत्र